Pregnancy कितने दिन में पता चलता है?
इस सवाल का जबाव हम आप तक बड़ी ही सरलता से पहुंचाने वाले हैं। अनचाहा गर्भ की जानकारी लेनी हो या प्रेगनेंसी की जानकारी लेनी हो या वजह कोई भी हो हर महिला इस चीज को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। हमसे कई महिलाओं ने इस सम्बन्ध में कई प्रश्न भी पूछे हैं।
Pregnancy के बारे में कब पता चलता है?
कई लोग होते हैं जो संबंध बनाने के कुछ दिन बाद ही प्रेगनेंसी टेस्ट करना शुरू कर देते हैं, और जो रिजल्ट आता है उसे ही सही मान लेते हैं। लेकिन, प्रेगनेंसी टेस्ट करने का एक निश्चित समय होता है।

दरअसल, आप गर्भवती हैं या नहीं यह संबंध बनाने के बाद हमारे शरीर में एक हार्मोन के उत्पादन की वजह से पता चलता है। इन दिनों शरीर में HCG hormone की उत्पत्ति होती है और इसकी मदद से ही प्रेगनेंसी किट रिजल्ट बता पाता है। इसका उत्पादन यौनक्रिया के बाद एक निश्चित समय पर होता है, और उसी दौरान प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए।
चलिए हम वो समय बताते हैं जब यह हार्मोन आपके शरीर में एक्टिव होता है और आप आसानी से “प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है” का पता लगा पाते हैं।
ये भी जाने- पीरियड के कितने दिन पहले और बाद में Pregnancy Test करे?
प्रेगनेंसी टेस्ट कब करें?
- संबंध के बाद 15 दिन में कुछ महिलाओं में HCG का उत्पादन हो जाता है। लेकिन, इसका लेवल 30 दिन में इतना ज्यादा हो जाता है की यह पूरी सतर्कता से आपको सही रिजल्ट दे पाता है।
- अगर आपको जल्दी है और आप इन्तजार नही करना चाहते हैं तो आप संभोग के 15 दिन बाद ही प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं।
- 15 दिन बाद टेस्ट करने से आपका रिजल्ट 80 प्रतिशत तक सही रहता है।100 प्रतिशत रिजल्ट के लिए आप 30 दिन बाद यानी की पीरियड्स मिस होने के बाद एक बार फिर से प्रेगनेंसी टेस्ट करें।
- आपको इन्टरनेट में कई घरेलू नुस्खे मिल जाएंगे, लेकिन आपको उनका विश्वास नहीं मानना है। क्योंकि वो सही रिजल्ट नहीं दे पाते हैं।
- अगर रिजल्ट नेगेटिव आता है तो आप दोबारा से 5 दिन बाद टेस्ट कर लें क्योंकि, कभी – कभी रिजल्ट एक बार में सही नहीं अता है।
- प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए आप प्रेगनेंसी किट का ही प्रयोग करें।
अगर आपको प्रेग्नंट होने का सही तरीका और सही समय नहीं पता है तो आप इस लेख को पढ़ लें – पीरियड्स के कितने दिन बाद या पहले संभोग करें की प्रेग्नंट हो जाएं.