Domain Name क्या है और Domain कहा से कैसे खरीदें?

अगर आप domain name के बारे में जानकारी लेना चाहते हो और domain name कहां से और कैसे खरीदा जाता है के बारे में जानना चाहते हो तो आज का हमारा पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको domain name क्या है, domain name कहा से और कैसे खरीदे जाता है के बारे में बताने वाले है इसलिए आज का हमारा आर्टिकल आप पूरा जरूर पढ़ें करे ताकि domain name से संबंधित आपके सभी डाउट clear हो जाए।

Hello friends मैं Ravi Saw आप सभी का acchibaat.com में स्वागत करता हूं, हमारा ब्लॉग हमारे ब्लॉग के नाम से जाना जाता है और AcchiBaat.com हमारा domain name है। Domain name उस नाम को कहा जाता है जिसे टाइप करके आप किसी के वेबसाइट पर जाते हो। नही समझ में आया न? तो चलिए सबसे पहले आपको domain name क्या होता है इसके बारे में clearly बताते है।

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

Domain Name क्या होता है?

Domain name किसी भी वेबसाइट का नाम होता है, जैसे – Google.com, facebook.com, Acchibaat.com

Domain name के जरिए ही हम किसी के वेबसाइट पर जा सकते है, जैसा कि आप हमारे domain name के जरिए ही हमारे वेबसाइट पर आए हो। Domain name किसी भी वेबसाइट की एक पहचान होती है, एक domain name का 2 वेबसाइट नहीं हो सकता। जैसा कि आप देख सकते हो acchibaat.com हमारे वेबसाइट का domain name है और अगर आप acchibaat.com domain name हासिल करना चाहते हो तो आप ऐसा नही कर सकते।

Domain name के 2 part होते है

  1. Name
  2. Extension
Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

अगर आप हमारे domain name को देखे तो इसके नाम है acchibaat और extension है .com

Domain extension बहुत तरह के होते है, जैसे –

  • .COM
  • .NET
  • .ORG
  • .CO
  • .IN
  • .CO.IN
  • .ONLINE
  • .CLUB
  • .BIZ
  • .WEBSITE

इनके अलावा भी आपको बहुत से domain extension होते है और इन सभी में सबसे लोकप्रिय है .com extension. अगर आप domain name खरीदने वाले हो तो हमारी यही सलाह है कि आप .com extension वाला ही domain name खरीदो, क्योंकि जब से इंटरनेट की शुरुआत हुई है तभी से .com extension इस्तेमाल में है और इसलिए ये सबसे लोकप्रिय भी है। ज्यादातर लोग .com टाइप करना ही पसंद करते है, और आइसे याद रखना  भी आसान होता है।

ज्यादातर लोग अपने blogger blog के domain name को customize करने के लिए domain name खरीदते है। अगर आपने अपना ब्लॉग blogger.com में बनाया है तो आपके ब्लॉग का domain name कुछ इस तरह का होगा example.blogspot.com और इसी blogspot.com को हटाने के लिए हम domain खरीदते है और उसे अपने blogger ब्लॉग के साथ लिंक करते है।

जब तक आप अपना खुद का एक domain name नही खरीद लेते तब तक आप अपने ब्लॉग के domain name को customize नही कर सकते। तो आपको ये तो clear हो गया होगा कि domain name होता क्या है, अब चलिए आपको बताते है कि domain name कहा से खरीदे?

Domain name कहां से खरीदे?

Domain name खरीदने के लिए आपको Domain Registrar website पर जाना होगा। आप Domain Registrar website के जरिए अपना खुद का domain name खरीद सकते हो।

क्या आपने कभी online shopping की है? अगर हाँ, तो आपको पता होगा कि ऑनलाइन बहुत से ऐसे shopping website है जहां से आप अपने पसंद का product सर्च करके उसे खरीद सकते हो। ठीक वैसे ही domain registrar website के जरिए आप अपने पसंद की domain name सर्च करके उसे खरीद सकते हो। सबसे ज़्यादा जिन website के जरिए domain खरीदा जाता है वो है–

  1. Godaddy
  2. Hostgator
  3. Bluehost
  4. Bigrock

इन चारों में से आप किस भी वेबसाइट में जाकर बहुत आसानी से अपने पसंद का domain name खरीद सकते हो। इन चरों domain registrar companies के domain price एक जैसे ही है।

हमने अपने वेबसाइट के लिए जो domain name खरीदा है वो Bigrock से ही लिया है। Bigrock आपको सबसे कम दामों पे domain name देती है। आज हम Bigrock से domain name खरीदने के बारे में ही आपको बताएँगे। तो चलिए आपको बताते है कि Bigrock के जरिए domain name कैसे खरीदा जाता है।

Bigrock से domain name कैसे खरीदें?

स्टेप – 1

सबसे पहले Bigrock.in वेबसाइट पर जाएं। Bigrock की website पर जाने के लिए यहां Click करें।

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

1. Bigrock website में जाने के बाद आपको एक search box नजर आएगा वहां पर आपको जिस नाम से domain name खरीदना है उसे टाइप करें। जैसे की आप ऊपर दिए गए image में देख सकते हो कि मुझे अपने domain name में acchibaat चाहिए, इसलिए मैंने search box में acchibaat लिखा है।

2. Search Icon पर क्लिक करें।

स्टेप -2

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

मुझे अपने domain में .com extension चाहिए। Domain name सर्च करने के बाद आपको बहुत से domain extension भी दिखाए जाते है और इन्ही में से आपको .com extension select करना है। कभी कभी ऐसा होता है कि जो आपने domain सर्च किया है उसके लिए .com extension available नहीं होता, और ऐसे में आपको अगर .com extension चाहिए तो आपको कोई दूसरा domain name सर्च करना होगा। आपको जो भी नाम सर्च करते हो उसके साथ जो जो सा extension मौजूद होता है वो आपको दिखाई जाती है। बस आपको .com extension वाला domain name select करना है।

अगर आप .com के अलावा कोई दूसरा extension लेना चाहते हो तो उसे select करे और BUY पर क्लिक करे।

स्टेप – 3

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

CHECKOUT पर क्लीक करें।

स्टेप – 4

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

1. Duration – यहां आपको select करना है कि आप जो domain name ले रहे हो वो कितने साल के लिए खरीदना चाहते हो। इसे आप अपने हिसाब से select कीजिए।

2. NEXT पर क्लिक करें।

स्टेप – 5

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

Domain name खरीदने के लिए आपको Bigrock पे register करना होगा, register करने के लिए CONTINUE पर क्लिक करें। अगर पहले से आपने अपना account Bigrock में बनाया है तो आप SIGN IN करें।

स्टेप – 6

NOTE – अगर आपने already Bigrock पर register कर दिया है तो इस step को follow न करें, आप directly स्टेप – 7 को read करें।

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

CONTINUE पर क्लिक करते ही आपको एक registration form fill करना होगा।

1. Full Name – यहां अपना पूरा नाम लिखें।

2. Email – यहां अपना email id लिखें। आप जो email id यहां डालोगे वही आपका Bigrock Login ID होगा।

3. Password – यहां आपको password डालना है, password कम से कम 9 से 15 character का होना चाहिए, आपको अपने password में capital letter, small letter, number और एक symbol use करना होगा। आप यहां जो password डालोगे वही आपका Bigrock Login Password होगा।

4. यहां आपको अपना contact detail और address लिखना है। अगर आपके पास GST ID नहीं है तो GST ID में कुछ न लिखें।

5. Agree पर क्लिक करें।

6. CREATE ACCOUNT पर क्लिक करें। बस इतना करते ही आपका Bigrock account create हो जायेगा।

स्टेप – 7

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

अपना mode of payment select करें और PAY option पर क्लिक करें। Payment करने के बाद आपको एक conformation email आएगा की आपका purchase complete हो गया है।

तो आज आपने सिखा कि कैसे domain name खरीदा जाता है। पर इतना ही काफी नहीं है आपको ये भी पता होना चाहिए कि आप अपना domain name को कैसे manage कर सकते हो। चलिए इसके बारे में जानते हैं

Domain name कैसे manage करें?

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

Bigrock.in पर login करते ही top right corner में आपका नाम display होता है, जब आप अपने नाम के उपर mouse pointer रखते हो तो आपको My Account का option नजर आता है। बस आपको My Account के उपर क्लिक करना है।

Domain Name क्या है और Domain कहां से कैसे खरीदें?

My Account पर क्लिक करते ही आपका Bigrock Account Dashboard open हो जाएगा जहां आप अपने domain name को manage कर सकते हो। List/Search Orders पर क्लिक करे। List/Search Orders पर क्लिक करते ही आपने जो भी domain name purchase किया है उसकी जानकारी आपको मिल जाएगी।

आज का हमारा पोस्ट domain name क्या है और domain कहा से कैसे खरीदे? आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिए जरूर बताए और अगर आपको domain खरीदने करने के दौरान कोई problem face करनी पड़ रही है तो आप हमें comment जरूर करे ताकि हम आपकी सभी problems को solve कर सके।

Domain खरीदने के बाद आप अपने domain को blogger के साथ लिंक करना चाहते है तो या फिर कोई web hosting plan खरीदना चाहते हो तो reference के लिए नीचे दिए गये पोस्ट को भी जरूर पढ़ें। HAPPY BLOGGING

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top